ई शिक्षा कोश कोश पोर्टल पर ही शिकायत दर्ज करेंगे शिक्षक

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 26 Jun 2025 7:02 PM

विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर शिक्षकों के सीधे मुख्यालय में पहुंचने को विभाग के एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने गंभीरता से लिया है और इसको लेकर डीएम व डीईओ को पत्र दिशा-निर्देश दिया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर शिक्षकों के सीधे मुख्यालय में पहुंचने को विभाग के एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने गंभीरता से लिया है और इसको लेकर डीएम व डीईओ को पत्र दिशा-निर्देश दिया है. उन्होंने शिक्षकों को ई शिक्षा कोश पोर्टल ओर ही शिकायत दर्ज कराने को कहा है. एसीएस ने विशेष परिस्थिति में शिक्षकों को मुख्यालय में आने को कहा है.

— समस्याओं के निदान स्थानीय स्तर पर हो

कहा है कि शिक्षा व्यवस्था के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है. इनकी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें जिला/प्रखंड स्तर पर समस्याओं के निदान को हर शनिवार को जनता दरबार होता है. शिक्षकों की शिकायतों का निदान स्थानीय स्तर पर नहीं होने से वे मुख्यालय में स्थापित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज करने लगे हैं. बड़ी संख्या में शिक्षक गण राज्य मुख्यालय में पहुंच जाते हैं. कभी-कभी शिक्षक पूरे परिवार सहित सचिवालय पहुंच जाते हैं. इस कारण शिक्षकों को कठिनाई होती है, तो मुख्यालय कार्यालय का भी कार्य बाधित होता है. उन्होंने कहा है कि बार-बार के निर्देश के बावजूद क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया जा रहा है.

— समस्या दर्ज करने को प्लेटफार्म

कहा है कि शिक्षक अपनी शिकायत ई शिक्षा पोर्टल पर दर्ज कर सकते है. जिन समस्याओं को दर्ज करा सकते है, उनमें लंबित वेतन भुगतान, अवकाश, वेतन गणना सही नहीं होना, बकाया गणना सही नहीं होना, पअस्वीकृत अवकाश, कम अवधि अवकाश स्वीकृति, चिकित्सा अवकाश, अध्ययन अवकाश, मातृत्व अवकाश, अन्य अवकाश, वेतन शुद्धि, योगदान की अवधि शुद्धि, पदस्थापन के स्थान में शुद्धि, विषय में शुद्धि, जन्म तिथि में शुद्धि एवं अन्य शुद्धि, भोजन की गुणवत्ता, भोजन की आपूर्ति न होना, एमडीएम से संबंधित अन्य, बच्चों को किताबें, पोशाक राशि, साईकिल का पैसा, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना का पैसा व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा अप्राप्त रहना, बेंच डेस्क की कमी, शौचालय बिजली, जल आपूर्ति, स्मार्ट क्लास/आईसीटी लैब एवं अन्य निर्माण संबंधी, विद्यालय भवन या जमीन का अतिक्रमण, ध्वस्त किए जाने वाले भवन, अधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतें, यौन उत्पीड़न, अन्य कर्मचारी/शिक्षक द्वारा उत्पीड़न, प्रधान शिक्षक, अन्य शिक्षक के विरुद्ध शिकायत, गैर शिक्षक कर्मियों के विरुद्ध शिकायत समेत अन्य शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन