sitamarhi news : चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई तपिश, पारा 40 डिग्री सेल्सियस

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi news : चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई तपिश, पारा 40 डिग्री सेल्सियस

पिछले करीब एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप ने लू जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है. सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. पिछले करीब एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप ने लू जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है. सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. बुधवार को भी जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. आम लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि अभी मौसम का यह हाल है, अभी तो मई और जून बाकी है. गर्मी का असर सड़कों पर भी दिखाई पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 25 अप्रैल तक मौसम में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा. 26 अप्रैल के बाद सीतामढ़ी, शिवहर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आंधी-पानी व वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. 28 अप्रैल से प्री मानसून की संभावना भी बनती दिख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन