एक मई तक ट्रेन के परिचालन पर रोक

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन पर रोक लगा दिया गया है. स्टेशन अधीक्षक मदन प्रसाद ने बताया कि किउल स्टेशन के पास ट्रैक पर शुरू किये गये काम को लेकर कई ट्रेनों की परिचालन को सीतामढ़ी के लिए एक मई तक रोक दिया गया है.
सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन पर रोक लगा दिया गया है. स्टेशन अधीक्षक मदन प्रसाद ने बताया कि किउल स्टेशन के पास ट्रैक पर शुरू किये गये काम को लेकर कई ट्रेनों की परिचालन को सीतामढ़ी के लिए एक मई तक रोक दिया गया है. जिसमें ट्रेन नंबर 13123 सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन, जो सियालदह से चलकर सीतामढ़ी तक आती है, 18 मार्च से एक अप्रैल तक बंद कर दिया गया है.
वहीं 13124 सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन जो सीतामढ़ी से चलकर सियालदह तक जाती है, 19 मार्च से दो अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. गाडी नंबर 13155 कोलकता एक्सप्रेस ट्रेन जो कोलकाता से चलकर सीतामढ़ी तक आती है, उसे 29 मार्च तक बंद कर दिया गया है. वही 13156 कोलकता एक्सप्रेस ट्रेन जो सीतामढ़ी से चलकर कोलकता तक जाती है, 20, 23,व 27 मार्च को नहीं चलेगी. वहीं गाड़ी नंबर 17005 हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन जो हैदराबाद से चलकर रक्सौल तक आती है, वह 19 व 26को नहीं आयेगी. गाड़ी नंबर 17006 हैदरबाद एक्सप्रेस ट्रेन जो रक्सौल से चलकर हैदराबाद तक जाती है, वह 22 व 29को नहीं चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




