लालबंदी बॉर्डर के पास 67 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर निकुंद कुमार दबोचा गया

Updated:
विज्ञापन

बाइक सवार तस्कर के साथ एसएसबी जवान | Prabhat Khabar Network

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल किया है. सीमा स्तंभ 319/24 के पास से 67 बोतल नेपाली शराब और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Sonbarsa Border Arrest:  भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शराब तस्करों के खिलाफ अपना कड़ा अभियान जारी रखा है. इसी कड़ी में एसएसबी 51वीं वाहिनी की लालबंदी पूर्वी बीओपी कैंप के जवानों ने शनिवार की देर रात नेपाल से भारतीय सीमा में होने वाली शराब की एक बड़ी खेप की तस्करी के प्रयास को पूरी तरह विफल कर दिया है. जवानों ने सीमा पर मुस्तैदी दिखाते हुए एक बाइक सवार तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीमा स्तंभ 319/24 के पास लालबंदी दरबार गांव में दबोचा

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, यह सफल कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 319/24 के समीप लालबंदी दरबार गांव के पास की गई है. एसएसबी के जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि देर रात बाइक से शराब की खेप भारतीय इलाके में लाई जा रही है. सूचना के आधार पर जवानों ने चिह्नित स्थान पर विशेष घेराबंदी की. जैसे ही बाइक सवार भारतीय सीमा में दाखिल हुआ, जवानों ने उसे रोक लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद हुई.

बथनाहा का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर निकुंद कुमार

सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा वार्ड संख्या 4 निवासी स्वर्गीय कौशल किशोर सिंह के पुत्र निकुंद कुमार के रूप में की गयी है. एसएसबी लालबंदी पूर्वी बीओपी के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रोहित सिंह ढाका ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए तस्कर के पास से 300 मिलीलीटर वाली कुल 67 बोतलें नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई है.

जब्त शराब और बाइक के साथ आरोपी उत्पाद विभाग को सुपुर्द

कंपनी कमांडर ने बताया कि तस्करी के काम में इस्तेमाल की जा रही आरोपी की मोटरसाइकिल को भी मौके पर ही पूरी तरह से जब्त कर लिया गया है. इसके बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई पूरी करने के उद्देश्य से गिरफ्तार तस्कर निकुंद कुमार, जब्त की गई नेपाली सौंफी शराब और उसकी बाइक को उत्पाद विभाग की टीम को सौंप दिया गया है. उत्पाद विभाग इस मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है.

ये भी पढ़ें:इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने स्कॉर्पियो से बरामद किया 612 लीटर नेपाली शराब, तस्कर गिरफ्तार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन