प्रख्यात साहित्यकार रामबाबू नीरव को मिला राष्ट्रीय सम्मान: अमर शहीद रामफल मंडल पुरस्कार से नवाजे गए
प्रतीक चिन्ह प्राप्त करते सौरभ | Prabhat Khabar Network
प्रसिद्ध साहित्यकार रामबाबू नीरव को उनकी साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं के लिए अमर शहीद रामफल मंडल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
साहित्यकार रामबाबू नीरव: सीतामढ़ी जिले के पुपरी निवासी लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार रामबाबू नीरव को उनके दीर्घकालिक साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'अमर शहीद रामफल मंडल राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है. यह गरिमामयी सम्मान उन्हें अमर शहीद रामफल मंडल विचार मंच, सीतामढ़ी द्वारा शहर के राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज सभागार में आयोजित एक वृहद व भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया.
आपके शहर में
पुत्र ने ग्रहण किया सम्मान
साहित्यकार रामबाबू नीरव इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ के लिए वर्तमान में गाजियाबाद में उपचाराधीन हैं. उनकी अनुपस्थिति में यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान उनके ज्येष्ठ पुत्र अभिनव कुमार सौरभ ने मंच पर उपस्थित होकर ग्रहण किया. विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर शैलेंद्र मंडल ने उन्हें यह सम्मान सौंपा.
पुरस्कार और आत्मकथा का संदर्भ
- सम्मान स्वरूप भेंट : 25 हजार रुपये की नकद राशि, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति प्रतीक चिह्न.
- साहित्यिक योगदान : रामबाबू नीरव ने अपनी चर्चित आत्मकथा 'अतीत की परछाइयां' में अमर शहीद रामफल मंडल के त्याग के साथ-साथ जिले के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को विस्तार से कलमबद्ध किया है.
साहित्यिक और सामाजिक हलकों में खुशी की लहर
रामबाबू नीरव को यह राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की सूचना से पुपरी समेत समूचे जिले के साहित्यकारों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों में अपार हर्ष व्याप्त है. सभी ने इसे जिले के लिए गौरवशाली पल बताया है.
इस उपलब्धि पर लायंस क्लब की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम सिन्हा, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अतुल कुमार, शिक्षक विनोद बिहारी मंडल, नीरव साहित्य परिषद के अध्यक्ष यूएस करुणाकर, उपाध्यक्ष स्वतंत्र शांडिल्य, सह सचिव राहुल चौधरी एवं संगठन मंत्री गौतम कुमार वात्स्यायन सहित कई प्रबुद्धजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.
ये भी पढ़ें: बाजपट्टी में पसरा मातम: घर से बुलाकर ले गए युवक की सुरसंड में गोली मारकर हत्या, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए