sitamarhi news : खोज-खोज कर मौत के घाट उतारे जायेंगे आतंकवादी

Updated at : 24 Apr 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
sitamarhi news : खोज-खोज कर मौत के घाट उतारे जायेंगे आतंकवादी

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि पहलगाम में निहत्थे लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादी नहीं बचेंगे.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि पहलगाम में निहत्थे लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादी नहीं बचेंगे. इन आतंकवादियों को खोज-खोज कर मौत के घाट उतारा जायेगा. गुरुवार को स्थानीय सहकार भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में मंत्री ने यह बातें कही. कहा कि पहलगाम की घटना सुनते ही पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब में कार्यक्रमों को छोड़कर लौट आए और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाएं, जिसमें उक्त घटना के मद्देनजर कई अहम निर्णय लिए गए है. कहा कि आतंकी हमला निंदनीय कार्रवाई है. घटना से पूरा देश व्यथित है. आतंकी जहां भी छुपे होंगे, उन्हें खोज कर मौत के घाट उतारा जायेगा. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर निहत्थों लोगों के साथ कायराना हरकत किया है, जिसका परिणाम उन्हें हर हाल में भुगतना होगा. एक अन्य सवाल पर मंत्री ने कहा कि तीन माह पूर्व सूबे में भभुआ के रामनगर, आरा के तरारी व गया के बेला में विधान सभा का उप चुनाव हुआ है. दो जगह कमल खिला, तो एक जगह जदयू ने बाजी मारी. कहा कि लालटेन बुझ चुका है. अगली बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पहलगाम में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन