ePaper

महुआवा में पोखर में डूबने से किशोर की मौत

Updated at : 09 Sep 2024 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
महुआवा में पोखर में डूबने से किशोर की मौत

ना अंतर्गत महुआवा गांव में रविवार को गांव के एक पोखर में डूबने से स्थानीय रमेश सिंह के करीब 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बथनाहा. थाना अंतर्गत महुआवा गांव में रविवार को गांव के एक पोखर में डूबने से स्थानीय रमेश सिंह के करीब 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की मौत हो गयी. बताया गया कि आदित्य अपनी मां के साथ गांव के पोखर के आसपास गया था. तालाब के समीप खेलने के क्रम में पैर फिसलने के कारण आदित्य पोखर के गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया. शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास के बाद बच्चे को पोखर से निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा किशोर को मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया. घटना के बाद से एक ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में मातम का आलाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन