ePaper

एनडीए सरकार में लिए गये निर्णय के आधार पर हुई शिक्षकों की बहाली : विजय कुमार सिन्हा

Updated at : 18 May 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीए सरकार में लिए गये निर्णय के आधार पर हुई शिक्षकों की बहाली : विजय कुमार सिन्हा

सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जदयू उम्मीदवार देवेश चंद ठाकुर के डुमरा स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों का परिणाम है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जदयू उम्मीदवार देवेश चंद ठाकुर के डुमरा स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों का परिणाम है. पीएम गरीबों के लिए काम किया है. देश की सीमा सुरक्षित है. श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है. अब माता सीता की जन्मभूमि का विकास किया जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह ने खुले मंच से इसकी घोषणा की है. विपक्ष के द्वारा कुछ भी अनाप-शनाप बोला जा रहा है. बिहार में जो भी बहाली हुई है, वह एनडीए सरकार में लिए गए निर्णय के आधार पर हुई. शिक्षक बहाली का भी कार्य एनडीए के शासनकाल में ही पूर्ण हुआ. तेजस्वी यादव ने केवल प्रमाणपत्र बांटने का काम किया. उनके मंत्री रामायण पर प्रवचन दे रहे थे. तेजस्वी यादव अपने विभाग में हुई बहाली का सही आंकड़ा प्रस्तुत करें. गरीब जनता को मोदी की योजनाओं का भरपूर लाभ मिला है, इसलिए अबकी बार 400 पार का नारा सच साबित होगा. सभी 40 सीटें जीतेंगे. जदयू उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. अध्यक्षता मनीष कुमार गुप्ता व संचालन जिला मीडिया संयोजक आग्नेय कुमार ने किया. मौके पर ढाका विधायक पवन जायसवाल, विधायक रामप्रीत पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल कुमार व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन