ePaper

पांच दिनों पूर्व लापता हुई शिक्षिका की मौत

Updated at : 09 Jul 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिनों पूर्व लापता हुई शिक्षिका की मौत

थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय जमला परसा में प्रतिनियुक्त लापता शिक्षिका संगीता कुमारी (30 वर्ष) की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

सुप्पी. थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय जमला परसा में प्रतिनियुक्त लापता शिक्षिका संगीता कुमारी (30 वर्ष) की मौत हो गयी है. वह पिछले पांच दिनों से लापता थीं. मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने शिवहर जिले के पिपराही स्थित बागमती नदी से उसका शव बरामद किया है. मृत शिक्षिका के शव का शिवहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया तथा शव को परिजन को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार, बाजपट्टी थाना क्षेत्र के कुरथहिया बाचोपट्टी निवासी जय किशोर कुमार की पत्नी संगीता कुमारी मवि जमला परसा में शिक्षिका थी. चार जुलाई 2024 से वह अपने रूम से विद्यालय जाने के क्रम में लापता हो गयी थी. इसके बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर सुप्पी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी. शिवहर जिले के पिपराही में बागमती नदी में एक शव को देखा गया. इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसकी सूचना प्रशासन को दी गयी. सुप्पी थाना में शिक्षिका की गायब होने का रिपोर्ट दर्ज थी. इसके आलोक में सुप्पी थाना ने पिपराही थाना से संपर्क स्थापित किया. इसके बाद सुप्पी थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लापता शिक्षिका की पहचान करवायी गयी. मृतका के चाचा रामनिवास राय ने बताया कि मृतका को तीन संतान है. बताया गया कि कुछ दिनों से उनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन