sitamarhi news : पहलगाम आतंकियों पर सरकार करे सख्त कार्रवाई, पूरा देश सरकार के साथ

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi news : पहलगाम आतंकियों पर सरकार करे सख्त कार्रवाई, पूरा देश सरकार के साथ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 27 निर्दोष सैलानियों की अमानवीय तथा निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. अखिल भारत सर्वोदय मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री तथा पीयूसीएल,बिहार के अध्यक्ष डॉ आनंद किशोर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 27 निर्दोष सैलानियों की अमानवीय तथा निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. डॉ किशोर ने घायलों के समुचित इलाज सहित मृतकों के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी देने की भी सरकार से मांग की है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों तथा उसके ठिकाने की शिनाख्त कर उसे ध्वस्त किया जाए, जिससे भविष्य में कोई आतंकी कश्मीर की तरफ झांकने की हिम्मत न कर सके. डॉ किशोर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा सुरक्षा सीधा केंद्र सरकार के जिम्मे है और संवेदनशील घटनास्थल क्षेत्र सुरक्षाविहीन होने के लिए पीएम, गृहमंत्री तथा सुरक्षा सलाहकार को बर्खास्त करें. समाज के सभी तबके के लोगों से नफरतियों के बहकावे में नही आकर पूरे देश में शांति व सद्भाव बनाये रखने की भी अपील की. उन्होंने सैलानियों के साथ सहयोग करने तथा आतंकियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर बंद कर एकजुटता के लिए वहां के लोगों को धन्यवाद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन