ePaper

13 व 14 नवंबर को सीतामढ़ी जंक्शन होकर चलेगी विशेष ट्रेनें

Updated at : 12 Nov 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
13 व 14 नवंबर को सीतामढ़ी जंक्शन होकर चलेगी विशेष ट्रेनें

छठ पूजा में आने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों को लेकर समस्तीपुर मंडल के तरफ से सीतामढ़ी जंक्शन से होकर कई विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. छठ पूजा में आने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों को लेकर समस्तीपुर मंडल के तरफ से सीतामढ़ी जंक्शन से होकर कई विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था की गयी है. जिसमें 13 व 14 नवंबर 2025 को ट्रेन नंबर 04015 सीतामढ़ी से आनंद विहार के लिए शाम 4.30 बजे खुलकर बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, गोरखपुर, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार तक जायेंगी. वहीं 13 नंवबर 2025 को ट्रेन नंबर 07006 दोपहर 3.15 मिनट पर रक्सौल से खुलकर चर्लपल्ली जंक्शन तक जायेंगी. इस दौरान विशेष ट्रेन बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, धनबाद, रांची, रायपुर, गोंदिया जंक्शन से होकर जायेगी. वही 14 नंवबर 25 को दोपहर 3.15 ट्रेन नंबर 07008 रक्सौल से खुलकर बैरगनिया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्रा, सतना, जबलपुर, काजीपेट जंक्शन होते हुए चर्लपली जंक्शन तक जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन