57 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 13 Aug 2025 6:43 PM

विज्ञापन

थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान मुनरवा गांव के पास से 57 बोतल सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान मुनरवा गांव के पास से 57 बोतल सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी शिवजी मुखिया के पुत्र रघुनंदन कुमार के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. महिला को मारपीट कर जख्मी किया, प्राथमिकी रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाना क्षेत्र के चकवा गांव निवासी सुशील राय की पत्नी फूल कुमारी देवी ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए स्व कोदई राय के पुत्र दीपा राय, राजकुमार की पत्नी जैकल देवी, ललन राय की पत्नी मीना देवी, राजकुमार राय की पुत्री पिंका कुमारी व बबलू राय की पत्नी रीना देवी को आरोपित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन