180 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के अधवारा पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 180 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के अधवारा पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 180 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली गांव निवासी रामश्रेष्ठ सहनी के पुत्र सतेंद्र सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गयी है. इस संबंध में जमादार आनंद कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बाइक दुर्घटना में महिला समेत चार को जख्मी किया
पुपरी. विभिन्न स्थानों पर हुए बाइक दुर्घटना में एक महिला समेत चार व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी कोठिया निवासी दहनू राम के पुत्र कलीत कुमार, शत्रुघ्न महतो के पुत्र शिवम कुमार, सिरसी निवासी विमल मंडल के पुत्र अजय कुमार व जानीपुर निवासी केशो पासवान की पत्नी दिव्या कुमारी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है.
बसंतपुर विद्यालय कैंपस से बाइक की चोरी, प्राथमिकीबाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित विद्यालय कैंपस से बाइक चोरी का मामला सामने आया है. घटना 24 फरवरी की है. इस संबंध में नानपुर थाना क्षेत्र के डोरपुर गांव निवासी विपिन कुमार ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि वह ग्लैमर बाइक से बारात आया था. बारात विद्यालय में ठहरी थी. इसी क्रम में बाइक चोरी कर ली गयी.
दहेज को लेकर विवाहिता से की मारपीट, प्राथमिकीबाजपट्टी. थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी गुलिस्ता परवीन ने दहेज को लेकर मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में मो इस्लाम, शकीला खातून, मो फिरोज सहित सात को आरोपित किया था. प्राथमिकी के मुताबिक, दहेज में पांच लाख कैश व बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट की बात कही गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




