sitamarhi news : 120 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 24 Apr 2025 6:53 PM

विज्ञापन

थाना पुलिस ने बुधवार के शाम थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बेलवा पररी से शराब से लदी बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मेजरगंज. थाना पुलिस ने बुधवार के शाम थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बेलवा पररी से शराब से लदी बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी मणिकांत कुमार के रूप में की गयी है. वहीं, उसके पास से 120 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया गया. इस संबंध में गुरुवार को स्थानीय थाना में गिरफ्तार के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने की है. चाकू से हमला कर महिला को घायल किया, प्राथमिकी रीगा. थाना क्षेत्र के कपरौल गांव वार्ड नंबर 13 निवासी गौरी शंकर ठाकुर की पत्नी सीता देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान पुलिस को बयान देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि अपने घर में सोई थी. उसी समय राजा पासवान, लालू कुमार, इंदु देवी एवं शकुंतला देवी सभी मेरे घर में घुसकर बाहर घसीटते हुए लाया, और मारपीट करने लगा. मेरे ऊपर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया. मैं बेहोश होकर नीचे गिर गयी. घटना का कारण इंदू देवी का मनोज पासवान के बीच प्रेम-प्रसंग बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन