ePaper

90 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 09 Nov 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
90 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने चोरौत थाना क्षेत्र के मिश्ररिया टोला में छापेमारी कर 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने चोरौत थाना क्षेत्र के मिश्ररिया टोला में छापेमारी कर 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के भीमा मकलेश्वर गांव निवासी रामचंद्र मुखिया के पुत्र चिरंजीवी मुखिया के रुप में हुई है. तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गयी है. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुत्री के अपहरण को लेकर दर्ज करायी प्राथमिकी

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की के अपहरण को लेकर लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना तीन नवंबर की है. लड़की कोचिंग पढ़ने के लिए निकली, लेकिन घर वापस नहीं आयी. इसको लेकर रफीक मंसूरी, इम्तियाज मंसूरी, समसा खातून, फिरोज मंसूरी को नामजद अभियुक्त बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन