ePaper

54 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 19 Nov 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
54 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के भिट्ठा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 54 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के भिट्ठा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 54 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के भिट्ठा निवासी शिवजी सहनी के पुत्र लालू सहनी के रुप में की गयी है. वहीं, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गयी. इस संबंध में दारोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी व जुर्माना पुपरी. विद्युत उर्जा चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए सिनेमा हाॅल मोहल्ला निवासी पप्पू प्रसाद यादव के पुत्र अमन कुमार को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार उपभोक्ता अमन कुमार के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. अमन कुमार पर 25002 रुपये पूर्व का बकाया सहित आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन