ePaper

21 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 18 Nov 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
21 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भीमा मकलेश्वर गांव में छापेमारी कर 21 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भीमा मकलेश्वर गांव में छापेमारी कर 21 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के भीमा मकलेश्वर गांव निवासी स्व विंदेश्वर मुखिया के पुत्र राम जतन मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में दारोगा रंजीत कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी किया पुपरी. थाना क्षेत्र के हिरौली गांव में मंगलवार को पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट के मामले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी हिरौली निवासी मो जमसैद आलम के पुत्र नूर आलम को परिजन द्वारा इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है. पूर्व के मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने मंगलवार को थाना के पास कार्रवाई कर पूर्व के मामले के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार श्रवण कुमार, मधुबन बाजार का रहनेवाला है. थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन