180 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 9:57 PM
मद्य निषेध विभाग द्वारा बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संधवारा गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान करीब 180 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक व एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.
पुपरी. मद्य निषेध विभाग द्वारा बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संधवारा गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान करीब 180 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक व एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर बाजपट्टी थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी महेश्वर राय के पुत्र आशनारायण कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार रजत कुमार चौधरी के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
41 बोतल सौंपी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिरौली चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 41 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक व एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर परिहार थाना क्षेत्र के पकरिया निवासी झप्पी बैठा के पुत्र अब्दुल बैठा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में दारोगा शैलेश कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










