बेलसंड में खलिहान में सोये बुर्जुग की गोली मारकर हत्या

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव स्थित बागमती तटबंध के किनारे सोमवार की रात अपराधियों ने एक बुर्जुग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

बेलसंड(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव स्थित बागमती तटबंध के किनारे सोमवार की रात अपराधियों ने एक बुर्जुग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मारड़ पुनर्वास मधकौल वार्ड नंबर दो निवासी प्रमोद साह(65 वर्ष) के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद व थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहंचकर छानबीन किया. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. वहीं, पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृत बुर्जुग के सिर में दो गोली लगी है. पोस्टमार्टम के दौरान सिर में फंसी दो गोली निकाली गयी. उधर, विधि विज्ञान प्रयोगशाला(एफएसएल) की तीन सदस्यीय टीम पहुंंचकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किया. मृतक के पुत्र कमल साह के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में चैनपुर गांव निवासी गुफरान आलम, पिता मंजर आलम एवं चार अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गुफरान को गिरफ्तार किया है. मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता रात्रि में खाना खाने के बाद चैनपुर बागमती तटबंध के किनारे स्थित खलिहान पर सोने चले गये. रात्रि करीब 11 बजे जब वह खेत से भूसा लेकर खलिहान में पहुंचा, तो गोलियों की आवाज सुनायी दिया. जब परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचा तो देखा कि पिता खून से लथपथ पड़े हैं तथा उनकी मौत हो चुकी है. गुफरान, मंजर समेत अन्य व्यक्तियों को भागते देखा. मृतक के पुत्र का कहना है कुछ दिन पहले बांध किनारे की जमीन में मिट्टी कटाई को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था. एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है. एफएसएल टीम पहुंंचकर जांच कर रही है. एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन