मनपौर में तालाब में डूबने से छह वर्षीया बच्ची की मौत

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 29 May 2025 10:19 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मनपौर गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से एक छह वर्षीया बालिका की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेला. थाना क्षेत्र के मनपौर गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से एक छह वर्षीया बालिका की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के भोकराहां गांव निवासी हरि किशोर पासवान की पुत्री नताशा कुमारी के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, नताशा बेला थाना क्षेत्र के मनपौर गांव में अपने नाना किशुनी पासवान के घर आई हुई थी. बताया जा रहा है कि गुरुवार को खेलने के क्रम में वह पास के तालाब में नहाने चली गयी. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने के कारण उसकी मौत हो गयी. घर के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली. बाद में तालाब में उसका शव उपलाता हुआ मिला. तालाब में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत बैरगनिया. नगर के अशोगी पोखरिया टोला वार्ड नंबर तीन में गुरुवार की शाम में तालाब में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान पोखरिया टोला निवासी लालबाबू सिंह के पौत्र व राज सिंह के पुत्र रिधांश के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया. बच्चे की मौत पर परिजन का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन