सुबह बादल, दोपहर में धूप और शाम को बारिश, सीतामढ़ी के मौसम की आंख मिचौली जारी

Updated:
विज्ञापन

सोमवार की शाम को बारिश के बीच डुमरा रोड में आवाजाही करते लोग. | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर जारी रहा. शाम की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. कृषि विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को तापमान में और गिरावट तथा बुधवार तक हल्की बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी वेदर अपडेट: सावन के तीसरे सोमवार को सीतामढ़ी में मौसम का मिजाज बदला रहा. सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और जिले के उत्तरी हिस्से के कई इलाकों में बारिश व बूंदाबांदी हुई. ठंडी हवाओं के बीच दिनभर मौसम सुहाना रहा. शाम को शहर समेत कई इलाकों में काले घने बादल छाए और झमाझम बारिश हुई. इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोपहर में निकली धूप, फिर हुई बारिश

सुबह के समय बादल छाए रहने के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा. हल्की शीतल हवाएं भी चलती रहीं. हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ. इसके बाद शाम होते ही मौसम ने फिर करवट ली.

शहर समेत जिले के अलग-अलग हिस्सों में काले बादलों का जमावड़ा हुआ और कई जगह तेज बारिश हुई. बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई और मौसम फिर से सुहाना हो गया.

33 डिग्री के आसपास रहा अधिकतम तापमान

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वातावरण में नमी रहने के बावजूद बारिश और ठंडी हवा के कारण लोगों को उमस से काफी राहत मिली. शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही. रात में भी बारिश होने की संभावना जताई गई.

मंगलवार को और सुहाना रहेगा मौसम

जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. इससे मौसम सोमवार की तुलना में और सुहाना रह सकता है. बुधवार तक मौसम में इसी तरह बदलाव बने रहने तथा बीच-बीच में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

उन्होंने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी है. बारिश से खेतों में नमी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे किसानों को भी राहत मिल सकती है.

यह भी पढे़ं:

पुनौरा धाम पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मां जानकी की पूजा के बाद 880 करोड़ की परियोजना देखी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन