Sitamarhi: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 422 किलो यूरिया जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
SSB seized 422 kg urea near Indo Nepal border in Sitamarhi

जब्त यूरिया खाद और गिरफ्तार तस्कर.

सीतामढ़ी के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने 422 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 51वीं बटालियन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 422 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त किया है. इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

बॉर्डर पर पकड़ी गई तस्करी

एसएसबी के जवानों ने सोनबरसा बीओपी क्षेत्र में पिलर संख्या 325 के पास छापेमारी कर नौ बैग में भरा कुल 422 किलोग्राम यूरिया खाद बरामद किया.

कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पांच साइकिल भी जब्त की गई.

नेपाल ले जाया जा रहा था खाद

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नेपाल के सर्लाही जिला मलंगवा निवासी प्रमोद कुमार, उपेंद्र पंडित और करण साह के रूप में हुई है. वहीं, थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी संजीव कुमार को भी पकड़ा गया है.

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यूरिया खाद सोनबरसा बाजार से खरीदकर नेपाल के मलंगवा बाजार ले जाया जा रहा था.

कृषि विभाग को सौंपा गया मामला

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में खाद, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

जब्त यूरिया, साइकिल और गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कृषि विभाग के हवाले कर दिया गया है.

सोनबरसा से वीरेंद्र यादव की रिपोर्ट

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन