सीतामढ़ी: कर्ज के पैसे के तगादा को लेकर झड़प में बुजुर्ग की मौत, तीन पर केस

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News sursand elderly man mohan ram suspicious death loan dispute bhaltha police investigation

बुजुर्ग की मौत के बाद जांच को पहुंची पुलिस

Sitamarhi News: सुरसंड में कर्ज के पैसे के विवाद में बुजुर्ग मोहन राम की संदिग्ध मौत हो गई. परिजनों ने धक्का-मुक्की के दौरान मौत का आरोप लगाते हुए तीन पर केस दर्ज कराया है. एएसपी और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भिट्ठा थानांतर्गत कोरियाही पंचायत के भलुवाही गांव में कर्ज के पैसे चुकाने के विवाद में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 12 निवासी मोहन राम (63 वर्ष) के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से गांव में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल है.

तगादा करने पहुंचे युवकों से हुई धक्का-मुक्की, बुजुर्ग ने तोड़ा दम

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र कपिलेन्द्र राम ने थाने में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद किया है. आवेदन के अनुसार, गांव के ही छोटू साह नामक व्यक्ति ने कर्ज के पैसे का तगादा करने के लिए चार युवकों को उनके घर भेजा था. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला कहासुनी से बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. इसी छीना-झपटी और धक्का-मुक्की के क्रम में बुजुर्ग मोहन राम अचानक जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

एएसपी और फॉरेंसिक टीम ने की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वारदात की सूचना मिलते ही प्रभारी एएसपी सह एसडीपीओ आशीष आनंद, पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर परशुराम सिंह और थानाध्यक्ष दीपक पटेल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीतामढ़ी से फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. हालांकि, पुलिस अभी इसे सीधे तौर पर हत्या मानने से परहेज कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

सीतामढ़ी के सुरसंड से विजय नारायण मिश्र की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन