सीतामढ़ी: कन्हौली पैक्स गोदाम के पास युवक की लाश से हड़कंप, शरीर पर कई निशान

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News sonbarsa youth body found near pacs godown murder suspicion

घटनास्थल पर जांच करते अधिकारी

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के सोनबरसा में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई हैं. शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस जांच में जुटी है, जबकि घटना से परिजनों में मातम और गांव में दहशत का माहौल है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: सोनबरसा के कन्हौली थाना क्षेत्र में पैक्स गोदाम के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान खोपराहा गांव निवासी 30 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप में हुई है.

शरीर पर कई निशान

पुलिस के अनुसार, शव पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. गर्दन और माथे पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं, जबकि शरीर पर लोहे की रॉड जैसे वस्तु से हमला किए जाने के संकेत मिले हैं. शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.

मौके पर पहुंचे अधिकारी

सूचना मिलते ही डीएसपी सदर-2 आशीष आनंद और कन्हौली थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में दहशत और तनाव का माहौल है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी: चकौती पंचायत में लाखों की गड़बड़ी, पंचायत सचिव निलंबित, मुखिया पर कार्रवाई

सीतामढ़ी के सोनबरसा से बीरेंद्र यादव की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन