सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर में दादा को लाने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

घटनास्थल की तस्वीर
Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर में देर रात अपराधियों ने बाइक सवार युवक अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी . वह मुजफ्फरपुर से अपने दादा को लाने जा रहा था . पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है . पढ़ें पूरी खबर…
Sitamarhi News: जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं . मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी . इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है . मृतक की पहचान बलिगढ़ नया टोला गांव निवासी गोनौर पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है .
दादा को लाने मुजफ्फरपुर सीमा की ओर जा रहा था युवक
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अभिषेक के दादा पुरोहित (पंडित) का काम करते हैं . वे पूजा कराने के लिए पड़ोसी जिले मुजफ्फरपुर के धरहरवा गांव गए हुए थे . मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे अभिषेक अपनी बाइक से उन्हें वापस घर लाने के लिए निकला था . इसी दौरान औराई थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव के रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी .
पुलिस मामले की जांच और छापेमारी में जुटी
गोली लगने के बाद अभिषेक लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा . स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था . घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है . पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है . पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है .
सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










