सीतामढ़ी: गांधी चौक पर बापू की प्रतिमा बदहाल, टूटा गेट और सुरक्षा जाली

Updated:
विज्ञापन
Damaged gate and fence at Gandhi statue site in Sitamarhi

प्रतिमा स्थल पर टूटा गेट और सुरक्षा जाली

सीतामढ़ी के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर गेट और सुरक्षा जाली टूटने से लोगों में नाराजगी है. गांधी विचार मंच ने स्मारक के संरक्षण और सुरक्षा की मांग उठाई है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की जर्जर स्थिति और टूटी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांधी विचार मंच सीतामढ़ी ने गहरी चिंता जताई है.

टूटा मिला गेट और सुरक्षा जाली

मंच के पदाधिकारियों के अनुसार गांधी प्रतिमा स्थल पर लगा गेट और सुरक्षा जाली टूटी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व द्वारा स्मारक को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह हरकत की गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख स्थल पर स्थित गांधी स्मारक की नियमित देखरेख नहीं होने से इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.

वर्ष 2018 में हुआ था अनावरण

जानकारी के अनुसार गांधी प्रतिमा का अनावरण 1 मार्च 2018 को तत्कालीन जिलाधिकारी राजीव रोशन ने किया था. संयोगवश वर्तमान में भी राजीव रोशन सीतामढ़ी के प्रभारी सचिव हैं.

डीएम से हस्तक्षेप की मांग

गांधी विचार मंच की अध्यक्ष उषा शर्मा, सचिव प्रमोद कुमार नील, पुरातत्ववेत्ता रामशरण अग्रवाल, रकटू प्रसाद, मो. शम्स शाहनवाज, अधिवक्ता संजय कुमार बिररख और प्रो. राजकुमार गुप्ता समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से गांधी स्मारक की सुरक्षा, सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए अविलंब कार्रवाई की मांग की है.

स्मारक संरक्षण पर जोर

गांधी विचार मंच के सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और स्मारक केवल ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र हैं. ऐसे स्थलों की सुरक्षा और रखरखाव प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन