sitamarhi news : पुनौरा धाम में जगद्गुरु व शायण कुणाल ने सीता संत निवास का किया उद्घाटन
Author Vinay pandey
Updated:
विज्ञापन

जानकी महोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को जानकी प्राकट्य स्थली, पुनौरा धाम मंदिर परिसर में सीता संत निवास का उद्घाटन हुआ.
विज्ञापन
सीतामढ़ी. जानकी महोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को जानकी प्राकट्य स्थली, पुनौरा धाम मंदिर परिसर में सीता संत निवास का उद्घाटन हुआ. तुलसीपीठाश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने उत्तराधिकारी शिष्य आचार्य रामचंद्र दास व महावीर मंदिर के ट्रस्टी रहे स्व किशोर कुणाल के पुत्र शायण कुणाल के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. जगद्गुरु ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल जी उनसे विराट रामायण मंदिर का कार्य शुभारंभ करवाया था. बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के समय से ही आचार्य किशोर कुणाल से उनकी दोस्ती थी. आज उनके पुत्र शायण कुणाल के साथ उनके व्दारा निर्मित सीता संत निवास का उद्घाटन करते हुए अपार हर्ष हो रहा है. वे अपने पिता के तरह ही यश प्राप्त करें, यह उनका आशीर्वाद है. उन्होंने पुनौराधाम में सीता रसोई और संत निवास का निर्माण कराकर बहुत बड़ा सेवा कार्य किया. पीड़ित मानवता की सेवा के लिये महावीर मंदिर व्दारा नौ अस्पताल सहित अयोध्याधाम में राम रसोई के रूप में उनकी कृति अमर रहेगा. मौके पर राम शंकर शास्त्री, आरएस शेषाद्री, त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, सुशील सुंदरका, धनुषधारी प्रसाद सिंह व जानकी नंदन पांडेय समेत बड़ी संख्या में धर्मानुरागी व अन्य उपस्थित थे. पंडित अवधेश कुमार शास्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सीता संत निवास का शुभारंभ कार्य संपन्न कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










