जानकी जन्मभूमि मंदिर में मना श्री रामलला का जन्मदिन

रामनवमी के पावन अवसर पर बुधवार को मां जानकी की जन्मभूमि, पुनौरा धाम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया.
सीतामढ़ी. रामनवमी के पावन अवसर पर बुधवार को मां जानकी की जन्मभूमि, पुनौरा धाम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया. सुबह से देर रात तक सोहर, बधाई और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने बधाई गीत गाया. जानकी जन्मभूमि न्यास समिति के अध्यक्ष व मंदिर के महंत कौशल किशोर दास समिति के सहायक सचिव उमेश चंद्र झा, कोषाध्यक्ष मनमोहन कौशिक, सदस्य रघुनाथ प्रसाद, श्रवण कुमार, मनोज सिंह, महंत कौशल किशोर दास के शिष्य रामकुमार दास, हलेश्वर नाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव सुशील कुमार, सीता तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष आलोक कुमार व अन्य कई गणमान्य लोग इस दौरान वहां उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




