महिला के शव को लेकर दो थानों के बीच सीमा का फंसा रहा पेंच, मापी के बाद भुतही थाने की पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

Published at :18 Feb 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के शव को लेकर दो थानों के बीच सीमा का फंसा रहा पेंच, मापी के बाद भुतही थाने की पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

महिला के शव की बरामदगी को लेकर मंगलवार को सहियारा व भुतही थाना पुलिस के बीच सीमा को लेकर पेंच फंस गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बथनाहा. महिला के शव की बरामदगी को लेकर मंगलवार को सहियारा व भुतही थाना पुलिस के बीच सीमा को लेकर पेंच फंस गया. दरअसल सूचना पाकर मौके पर पहुंची सहियारा व भुतही थाने की पुलिस सीमा को लेकर पसोपेश में रही. दोनों थानाध्यक्ष एक दूसरे की सीमा क्षेत्र बता रहे थे. इसको लेकर दोनों थानाध्यक्षों के बीच सहमति नहीं बन रही थी. इसके बाद बथनाहा अंचल से रामजीवन दास व रवि कुमार एवं सोनबरसा अंचल से अमीन कृष्णंदन राय को बुलाया गया. अमीन द्वारा पैमाइश करने के बाद घटनास्थल सोनबरसा अंचल के भुतही थाना क्षेत्र के भुतही में घोषित किया. इसके बाद सहियारा थानाध्यक्ष पुलिस जवानों को लेकर लौट गये. वहीं, भुतही थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने पुलिस बल व स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया.

— कया है पूरा मामला

बथनाहा प्रखंड अंतर्गत सिंगरहिया गांव से गुजरने वाली लखनदेई नदी से मंगलवार को सुलिश गेट के समीप से एक अज्ञात महिला का शव देखा गया. घास काटने गयी महिलाओं की नजर शव पर पड़ी थी. महिलाओं के शोर मचाने पर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. महिला की उम्र करीब 32 वर्ष के बीच आंकी गयी है. चेहरा पूरी तरह काला पड़ गया था. मृतका लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी. ऐसी आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है.

— एफएसएल की टीम भी पहुंची

मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. फोरेंसिक टीम के सिनियर साइंटिस्ट शांतम चक्रवर्ती ने जांच-पड़ताल करने के बाद जरूरी सैंपल संग्रहित किया. बताया कि शव दो-तीन दिन पूर्व का है. जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन