तीन घंटे तक मंडल कारा की तलाशी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2024 7:40 PM
नीय मंडल कारा(डिस्ट्रिक जेल) में गुरुवार की सुबह छापेमारी की गयी. तकरीबन तीन घंटे तक जेल में छापेमारी के साथ तलाशी अभियान चलाया गया.
सीतामढ़ी. स्थानीय मंडल कारा(डिस्ट्रिक जेल) में गुरुवार की सुबह छापेमारी की गयी. तकरीबन तीन घंटे तक जेल में छापेमारी के साथ तलाशी अभियान चलाया गया. डीएम रिची पांडेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान विभिन्न बंदी वार्डों व शौचालय तक को खंगाला गया. हालांकि तीन घंटे तक चली छापेमारी में जेल के अंदर से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया. पुलिस ने जेल के सेल से लेकर शौचालय तक की जांच की गयी. अचानक प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के जेल पहुंचने से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने जेल के बंदियों से भी पूछताछ की. छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, पुनौरा थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव, मेहसौल थानाध्यक्ष फेराज हुसैन समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










