ePaper

संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब ने यंग स्टार क्रिकेट क्लब को 36 रनों से किया पराजित

Updated at : 17 Jan 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब ने यंग स्टार क्रिकेट क्लब को 36 रनों से किया पराजित

शिवहर: स्थानीय श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व. आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग (2025-26) के सीनियर डिवीजन ग्रुप-सी में शनिवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया.

विज्ञापन

शिवहर: स्थानीय श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व. आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग (2025-26) के सीनियर डिवीजन ग्रुप-सी में शनिवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया.जिसमें संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यंग स्टार क्रिकेट क्लब को 36 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की तथा खेल के नायक अमित कुमार रहे. जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब की टीम

वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब की टीम ने 28.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 210 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.टीम की ओर से अमित कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 77 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे तथा कप्तान आलोक रमन ने 22 रनों का योगदान दिया.यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके.जबकि पीयूष आर कुमार ने 3 और निशांत कुमार ने 2 विकेट लिए.

पूरी टीम 27.4 ओवरों में 174 रनों पर सिमट गई

वहीं 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी.हालांकि, अरिहंत (62 रन) और मासूम सिंह राजपूत (45 रन) ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके.पूरी टीम 27.4 ओवरों में 174 रनों पर सिमट गई. संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की तथा बल्लेबाजी में शत्तकीय पारी खेलने वाले अमित कुमार ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 19 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए.अंकित राज ने भी 4 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी.इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार ने बताया कि अपने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन (101 रन और 3 विकेट) के लिए अमित कुमार को ””प्लेयर ऑफ द मैच”” चुना गया तथा यह पुरस्कार अंपायर संजय कुमार श्रीवास्तव के हाथों प्रदान किया गया.उन्होंने कहा कि रविवार को रॉयल टाइगर्स और यंग स्टार के बीच मैच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन