sitamarhi news : रिश्वत मांगने वाले कर्मी को डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए वेतन किया बंद

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 25 Apr 2025 8:29 PM

विज्ञापन

आमलोगों के समस्या के निदान के लिए समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

डुमरा. आमलोगों के समस्या के निदान के लिए समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे डीएम रिची पांडेय ने सभी आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान उन्होंने कई मामलो का ऑन द स्पॉट निदान कराया तो कई मामलो को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. इस दौरान डीएम ने अतिक्रमण, भूमि विवाद, शिक्षा, आपसी विवाद, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत समेत अन्य पीएचईडी से संबंधित मामलो की सुनवाई किया. जनता दरबार में शामिल अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया कि प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी. इसके अलावा उन्होंने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के तहत 14 मामलो की सुनवाई किया.

–शिक्षा विभाग को त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

जनता दरबार में बेलसंड के भंडारी निवासी रेखा देवी ने डीएम को एक आवेदन देकर शिक्षा विभाग के एक कर्मी के द्वारा काम के एवज में पैसा मांगने की शिकायत किया. डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए से संबंधित कर्मी को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर कड़ी फटकार लगाई. डीएम ने आवेदिका के आवेदन को त्वरित निष्पादित कर संबंधित कर्मी का वेतन बंद करने का आदेश दिया. बताया गया कि आवेदिका अपने पुत्र धीरज कुमार का नामांकन नवोदय विद्यालय में कराने को लेकर डीईओ द्वारा प्रति हस्ताक्षरित उत्तीर्णता प्रमाण पत्र के लिए जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क किया. जहां कार्यालय कर्मी संजीव कुमार के द्वारा काम के एवज में पैसे की मांग की गई. डीएम ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि उक्त आवेदक का निष्पादन शीघ्र किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन