rpf jawan attacked: पॉकेटमारों का पीछा कर रहे RPF जवान पर चाकू से जानलेवा हमला, दहशत में रेल यात्री

Updated:
विज्ञापन

पांकेटमार के चाकुबाजी में घायल आरपीएफ जवान

rpf jawan attacked: रक्सौल से सीतामढ़ी आ रही ट्रेन में पॉकेटमारों ने ड्यूटी पर तैनात RPF जवान उदय कुमार भान पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों का पीछा करने के दौरान हुई इस वारदात में जवान गंभीर रूप से घायल है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से अनुनय कश्यप की रिपोर्ट

rpf jawan attacked: रक्सौल से सीतामढ़ी आ रही ट्रेन में रविवार को अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पॉकेटमारों का पीछा कर रहे RPF के स्काउट सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया. घ्रटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया.

रीगा और तपस्वी नारायण स्टेशन के बीच हुई वारदात

घायल जवान की पहचान सीतामढ़ी RPF पोस्ट में तैनात उदय कुमार भान के रूप में हुई है. यह घटना रीगा और तपस्वी नारायण स्टेशन के बीच की है. RPF की टीम जब ट्रेन में गश्त कर रही थी, तभी कुछ संदिग्ध युवकों द्वारा पॉकेटमारी करने की सूचना मिली. जवान उदय कुमार ने जब मुस्तैदी दिखाते हुए उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने अचानक चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया.

यात्रियों में दहशत का माहौल, छापेमारी जारी

हमले के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. साथी जवानों और यात्रियों की मदद से घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही RPF और GRP की टीम सक्रिय हो गई है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस घटना से यात्रियों में भारी दहशत है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन