शक के आधार पर दवा दुकान में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
शक के आधार पर दवा दुकान में छापेमारी

डीआईओ अरुण कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर शुक्रवार की दोपहर में शहर से सटे मेहसौल पूर्वी गांव स्थित मोनू मेडिसिन दवा दुकान में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डीआईओ अरुण कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर शुक्रवार की दोपहर में शहर से सटे मेहसौल पूर्वी गांव स्थित मोनू मेडिसिन दवा दुकान में छापेमारी की गयी. जिसमें करीब 53 तरह की दवा को जब्त की गयी. जिसकी बाजार में लाखों रुपये की कीमत बताया गया है. वहीं तीन तरह की दवा की सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गये हैं. दवा निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोनू मेडिसिन दवा दुकान में दुकानदार के द्वारा गलत ढंग से दवा की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलने पर टीम के साथ करीब 2 बजे दुकान पर पहुचकर दवा की जांच की गयी. दुकान में रखे 53 तरह की दवा को जब्त की गयी. वही 3 दवा की सैंपल को पैंक कर जांच के लिए संबंधित कार्यालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. वही दवा दुकानदार से कागजात की मांग की गयी. दुकानदार को दवा की सभी कागजात लेकर कार्यालय बुलाया गया है. कागजात पेश नहीं करना पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जायेगी. बताया कि शहर व सटे स्थानों पर खोले गये सभी दुकानो की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन