शिकायतों के त्वरित निष्पादन से आम जन का पुलिस पर बढ़ेगा विश्वास : एसडीपीओ
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 17 Nov 2025 6:16 PM
स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय में सोमवार को मासिक अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने की.
पुपरी. स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय में सोमवार को मासिक अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने की. संगोष्ठी में अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों के थानाध्यक्षों ने भाग लिया. संगोष्ठी में एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों के समक्ष उनके थाना क्षेत्र की मासिक अपराध की समीक्षा की. उन्होंने बारी-बारी से प्रत्येक थाने में दर्ज मामलों की स्थिति, लंबित कांडों की संख्या व केस प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की. एसडीपीओ ने कहा कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें. वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं तथा क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करें. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, शराब एवं नशीली पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता बढ़ाने को कहा. यह भी कहा कि आमजन में पुलिस की छवि बेहतर होनी चाहिए. इसके लिए पुलिसकर्मियों को जनता से समन्वय बनाकर काम करने की जरूरत है. शिकायतों के त्वरित निष्पादन से जनता का विश्वास बढ़ेगा. मौके पर अजीत श्रीवास्तव, सुरसंड परशुराम सिंह, पुपरी थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, चोरौत मोनी कुमारी, सुरसंड लाल कुमार गुप्ता, बाजपट्टी अमृत कुमार पाल, बोखड़ा सुरेंद्र सिंह, नानपुर रुपेश कुमार, भिट्ठा मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










