sitamarhi news : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर आतंकवादियों के खिलाफ जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi news : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर आतंकवादियों के खिलाफ जताया विरोध

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसहिया शेख स्थित बड़ी मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ़ काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज किया

विज्ञापन

पिपराही: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसहिया शेख स्थित बड़ी मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ़ काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज किया तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंकवाद औऱ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए.साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी. इस दौरान प्रिंस गैस एजेंसी के मलिक मोहम्मद नेयाज अहमद उर्फ मोती बाबू ने कहा कि बड़ी संख्या में नमाजियों के द्वारा नमाज अदा करने के वक्त काली पट्टी बांधकर घटना के विरोध में नाराजगी व्यक्त की गई है तथा मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई. मौके पर नेयाज अहमद, हाफिज अब्दुल सलाम, मोहम्मद जब्बार, अब्दुल रजाक, गुलाब गिलानी, मंजूर सहित कई लोगों ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.वही दूसरी ओर गड़हिया स्थित जामें मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमला का घोर निन्दा करते हुए घटना में शामिल आतंकवादियों के विरुद्ध में आक्रोश जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन