दो घरों में आग से तीन लाख की संपत्ति जलकर खाक
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 01 Jun 2025 6:59 PM
थाना क्षेत्र की पोशुआ पटनिया पंचायत के बुनियादी टोला वार्ड नंबर नौ में शनिवार की देर रात्रि अचानक आग लगने से दो परिवार का आवासीय घर जलकर राख हो गया.
रीगा. थाना क्षेत्र की पोशुआ पटनिया पंचायत के बुनियादी टोला वार्ड नंबर नौ में शनिवार की देर रात्रि अचानक आग लगने से दो परिवार का आवासीय घर जलकर राख हो गया. बुनियादी टोला निवासी मुन्ना कुमार एवं ललन राय खाना खाकर अपने-अपने घर में सोए थे. अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी. जब तक सतर्क होते तब तक आग पूरे घर को अपने लपेटे में ले लिया था. दोनों परिवार का अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवर सहित तीन बकरी एक गर्भवती भैंस जल गयी है. पीड़ित परिवार ने बताया कि तीन लाख रुपए मूल्य के संपत्ति को नुकसान हुआ है. पंचायत के मुखिया विजेंद्र कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए आपदा विभाग से तत्काल अग्निपीड़ित को सहायता देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










