ePaper

Sitamarhi : महिंदवारा में तीन घरों से लाखों मूल्य की संपत्ति चोरी

Updated at : 19 Sep 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Sitamarhi : महिंदवारा में तीन घरों से लाखों मूल्य की संपत्ति चोरी

महिंदवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों से लाखों मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली.

विज्ञापन

— थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव की घटना रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों से लाखों मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामियों में सिरखिरिया वार्ड संख्या – तीन (गोदाम टोला) निवासी राम पुकार राय व महेश्वर राय तथा वार्ड संख्या सात (पोखरी टोला) निवासी सत्यनारायण राय शामिल है. जानकारी के अनुसार, रामपुकार राय सेवानिवृत शिक्षक हैं. एक ही आंगन में उनके सभी पुत्रों का अलग-अलग घर है. जिनमें प्रभात कुमार जो बालू सीमेंट के व्यवसायी हैं समेत अनिल कुमार एवं गुड्डू कुमार के घर में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि चोरों के द्वारा उनके घर से नगद रूपये के अलावा सोने चांदी के जेवरात एवं बहुमूल्य कपड़े समेत अन्य सामानों की चोरी की गयी है. वहीं, महेश्वर राय जो सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग के कर्मचारी हैं के घर से चोरों ने करीब 10 लाख रूपये मूल्य के आभूषण व अन्य सामानों की चोरी कर ली है. ग्रामीणों की माने तो चोरों ने उनके विवाहित पुत्री के आभूषण को भी अपना शिकार बनाया है. वहीं, पोखरी टोला निवासी सत्यनारायण राय जो बताया जाता है की डेयरी में कार्यरत हैं, उनके घर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया है तथा लाखों रूपये मूल्य के आभूषण व बहुमूल्य कपड़े समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली है. सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहंंचकर छानबीन किया. संवाद प्रेषण तक इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन