Sitamarhi: हरदिया से निकली शोभायात्रा में शामिल हुईं 151 कुंवारी कन्याएं
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 27 Aug 2025 6:17 PM
अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में बुधवार से गणेश चतुर्थी पर गणपति पूजा शुरू हुई.
पुपरी. अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में बुधवार से गणेश चतुर्थी पर गणपति पूजा शुरू हुई. हरदिया गांव से निकली शोभायात्रा में 151 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. शोभायात्रा में शामिल कन्याएं बुढ़नद नदी से कलश में जल भर कर विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए पूजा स्थली पहुंची, जहां पूजा शुरू हुई. कन्याओं को जगह-जगह शरबत पिलाया गया. शोभायात्रा का नेतृत्व पूजा समिति के अध्यक्ष नितेश कुमार साह ने की. मौके पर उपाध्यक्ष रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार बैठा, उप कोषाध्यक्ष दीपक कुमार राउत, सचिव प्रेम साह, उपसचिव बिट्टू कुमार साह, व्यवस्थापक सौरभ कुमार महतो, सानू कुमार महतो, प्रेम कुमार महतो, ऋषिकेश कुमार ठाकुर, मेला प्रभारी ललित कुमार साह, आकाश कुमार राउत, विनय कुमार दास व विकास कुमार राउत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










