शत-प्रतिशत मतदान सीतामढ़ी का अभियान के तहत निकाली गयी प्रभातफेरी
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 05 Nov 2025 6:41 PM
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिले में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया.
डुमरा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिले में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम रिची पांडेय के नेतृत्व में सर्किट हाउस से लक्ष्मी हाइस्कूल तक मतदाता जागरूकता को लेकर विशाल प्रभातफेरी निकाली गयी. इस अवसर पर कमला बालिका उच्च विद्यालय, लक्ष्मी हाइस्कूल, कमला बालिका मध्य विद्यालय व विद्यांजलि प्रेप पब्लिक स्कूल समेत अन्य निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. हाथों में बैनर, पोस्टर, तख्तियां व शत-प्रतिशत मतदान, सीतामढ़ी का अभियान एवं लोकतंत्र के महापर्व में दें अपनी सहभागिता जैसे नारों से सड़कों पर जनजागरूकता का माहौल बनाया. वहीं, कमला बालिका उच्च विद्यालय की बालिकाओं की बैंड टोली ने प्रभातफेरी को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया. प्रभातफेरी लक्ष्मी हाइस्कूल परिसर में संपन्न हुई, जहां डीएम ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पदाधिकारियों व आम नागरिकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को होने वाला मतदान केवल एक तिथि नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था व जिम्मेदारी का प्रतीक है. हर मतदाता का एक-एक वोट बहुमूल्य है. जिस दिन सीतामढ़ी के सभी पात्र मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे, उसी दिन हम शत-प्रतिशत मतदान, सीतामढ़ी का अभियान को साकार कर पाएंगे. यह केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका अहम है. उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे अपने-अपने घरों व मोहल्लों में मतदान के महत्व का संदेश पहुंचाएं, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










