दरभंगा से सीतामढ़ी होकर दौराई (अजमेर) के मध्य चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Updated at : 25 Oct 2024 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा से सीतामढ़ी होकर दौराई (अजमेर) के मध्य चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

यात्री सुविधा को देखते हुए दरभंगा एवं दौराई (अजमेर) के बीच 05273/05274 दरभंगा-दौराई-दरभंगा छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. यात्री सुविधा को देखते हुए दरभंगा एवं दौराई (अजमेर) के बीच 05273/05274 दरभंगा-दौराई-दरभंगा छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी संख्या 05273 दरभंगा-दौराई स्पेशल दरभंगा से 26 अक्तूबर 2024 एवं दो नंवबर 2024 को 13.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को 22.30 बजे दौराई पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05274 दौराई-दरभंगा पूजा स्पेशल दौराई से 27 अक्तूबर 2024 एवं तीन नंवबर 2024 को दौराई से 23.45 बजे खुलेगी. यहां से यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन मंगलवार को 06.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, मथुरा जं, जयपुर, अजमेर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के छह कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन