शिवहर हेमन ट्रॉफी टीम की खिलाड़ी सीतामढ़ी जिला के लिए हुए रवाना

Updated at : 02 Mar 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
शिवहर हेमन ट्रॉफी टीम की खिलाड़ी सीतामढ़ी जिला के लिए हुए रवाना

बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी-2025 (सीनियर मेंस) में भाग लेने के लिए कैप्टन रोहित के नेतृत्व में रविवार को शिवहर की 15 सदस्यीय टीम सीतामढ़ी जिला के लिए रवाना हुई.

विज्ञापन

शिवहर: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी-2025 (सीनियर मेंस) में भाग लेने के लिए कैप्टन रोहित के नेतृत्व में रविवार को शिवहर की 15 सदस्यीय टीम सीतामढ़ी जिला के लिए रवाना हुई. वहीं टीम रवानगी के समय जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार ने बताया कि मिथिला जोन में शिवहर की टीम हेमन ट्रॉफी अंतर्जिला प्रतियोगिता का अपना पहला मैच 3 मार्च को मधुबनी से, दूसरा मैच 4 मार्च को मुजफ्फरपुर से, तीसरा मैच 12 मार्च को दरभंगा से एवं चौथा मैच 13 मार्च को सीतामढ़ी से खेलेगी. कहा कि इस बार बिहार क्रिकेट संघ ने हेमन ट्रॉफी और अंडर 23 के सभी एक दिवसीय मैच रंगीन ड्रेस और उजली गेंद से कराने का निर्णय लिया है. टीम रवानगी के दौरान सभी खिलाड़ी शिवहर क्रिकेट संघ की नयी जर्सी में नजर आए. शहर से बाहर होने के कारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गिरीश नंदन सिंह प्रशांत ने दूरभाष पर हीं टीम के सभी खिलाड़ियों व सदस्यों को बधाई दीं हैं. वहीं सचिव नवीन कुमार ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष की तरह हीं टीम काफी मजबूत है और खिलाड़ियों ने जिला लीग से लेकर सीनियर मेंस सेलेक्शन कैंप तक काफी मेहनत की है.जिसका फायदा निश्चित रूप से मिलेगा और शिवहर की टीम अपने ग्रुप में बेहतर प्रदर्शन करेगी.सारे मैच एकदिवसीय फॉर्मेट के अनुसार 50-50 ओवर के होंगे और सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में नवनिर्मित टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे. मौके पर टीम के शेष सदस्यों में उप कैप्टन मनीष सिंह, शिवम झा, मो. जहांगीर, आदित्य पांडेय, अतुल, संजय भास्कर, कृष्ण कुमार, रवि रंजन, अखिलेश मिश्रा, अजीत यादव, आकाश सिंह, आयुष, शुभम एवं अनिरुद्ध तथा टीम मैनेजर आशीष सिंह एवं कोच मृत्युंजय सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन