परिहार क्रिकेट टीम 141 रनों से विजयी
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 29 Mar 2025 10:27 PM
नगर से होकर गुजरने वाली स्टेट हाइवे के किनारे स्थित खेल मैदान में फाइव स्टार युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को परिहार व श्रीखंडी भिट्ठा की टीम के बीच मुकाबला हुआ.
सुरसंड. नगर से होकर गुजरने वाली स्टेट हाइवे के किनारे स्थित खेल मैदान में फाइव स्टार युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को परिहार व श्रीखंडी भिट्ठा की टीम के बीच मुकाबला हुआ. श्रीखंडी भिट्ठा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी परिहार की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के खेल में आठ विकेट खोकर 261 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीखंडी भिट्ठा की टीम ने 14 ओवर में ही 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस प्रकार परिहार की टीम ने 141 रनों से मैच को जीत लिया. मैन ऑफ द मैच तीन विकेट लेकर 53 रन बनाने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी सोनू शेख को दिया गया. साथ ही अतिथि द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. अंपायरिंग आकाश सिंह व धीरज कुमार ने जबकि कॉमेंटेटर का कार्य खेल के आयोजक मोहित पाठक व सुमन भारद्वाज ने किया. मौके पर सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










