ePaper

परिहार प्रखंड प्रमुख व प्रखंड प्रशासन के विरुद्ध पंस सदस्यों ने शुरू किया आमरण अनशन

Updated at : 24 Feb 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
परिहार प्रखंड प्रमुख व प्रखंड प्रशासन के विरुद्ध पंस सदस्यों ने शुरू किया आमरण अनशन

अधूरी योजना की राशि भुगतान आदि मामलों को लेकर सोमवार से स्थानीय प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों व उनके प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर स्थल पर सोमवार को आमरण अनशन शुरू किया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. परिहार प्रखंड प्रमुख एवं बीपीआरओ पर नाजायज तरीके से पंचायत समिति की कार्यवाही पंजी से छेड़छाड़ करने, एक ही योजना में दो मदों से राशि की निकासी करने, सरकारी गाइडलाइन का पूर्ण उल्लंघन कर सरकारी तालाबों के बदले निजी तालाब मालिकों से उगाही कर घाट निर्माण करवाने, बिना कार्य किये या अधूरी योजना की राशि भुगतान आदि मामलों को लेकर सोमवार से स्थानीय प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों व उनके प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर स्थल पर सोमवार को आमरण अनशन शुरू किया. बाद में डीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बताया गया कि इस संबंध में रफी हैदर एवं अन्य पंसस द्वारा दिये गए आवेदन के बाद नोडल पदाधिकारी परिहार एवं जिला क्वालिटी कंट्रोल मॉनिटर द्वारा संयुक्त जांच भी करा ली गयी, जिसका संयुक्त जांच प्रतिवेदन डीएम द्वारा प्रेषित है. उक्त प्रतिवेदन 14 अगस्त व 21 अक्टूबर 2024 की तिथि में है. कार्रवाई को लेकर पंसस द्वारा वरीय पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था. कार्रवाई नहीं होने के बाद जनप्रतिनिधियों ने 24 दिसंबर 2024 से प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. 25 दिसंबर को डीडीसी द्वारा आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया. आश्वासन के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लोग बार-बार डीएम से मिलकर कार्रवाई का अनुरोध करते रहे. –परिहार बीडीओ पर कार्रवाई नही करने का आरोप

बाद में डीएम के हस्तक्षेप पर 20 जनवरी 2025 को लिखित रूप से कार्रवाई का आदेश दिया गया, जिसपर परिहार बीडीओ द्वारा टाल-मटोल कर कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी. वे लोग पुनः डीएम से मिले, लेकिन जब प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई, तब प्राथमिकी कराने के लिये मजबूरन आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लेना पड़ा है, ताकि भ्रष्टाचारियों में कार्रवाई का डर बना रहे. अनशनकारियों ने बताया कि जबतक कार्रवाई नहीं होगी, तबतक आमरण अनशन जारी रखेंगे. अनशन पर मुख्य रूप से पंसस सुबोध कुमार, रामस्वार्थ राय, रामस्वार्थ यादव, सुरेंद्र राउत, प्रद्युम्न साह व ओम प्रकाश चौटाला समेत अन्य बैठे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन