sitamarhi news : गाढ़ा में पोखर में डूबने से डेढ़ वर्षीया बच्ची की मौत

गाढ़ा थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के एक पोखर में डूबने से एक करीब डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत शनिवार को हो गयी.
रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के एक पोखर में डूबने से एक करीब डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत शनिवार को हो गयी. मृत बच्ची की पहचान धनुषी वार्ड संख्या तीन निवासी बिल्टू राय की पुत्री निधि कुमारी के रूप में की गयी है. बताया गया कि घर के समीप ही अवस्थित पोखर के किनारे खेलने के क्रम में पैर फिसल जाने के कारण बच्ची पोखर में गहरे पानी में डूब गयी. ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकल गया. पुलिस ने अपने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




