तरियानी छपरा में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Published at :30 Jan 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
तरियानी छपरा में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

तरियानी छपरा थाने के विशंभरपुर गांव में गुरुवार को शाम 4.10 बजे बाबू नंदन तिवारी के पुत्र श्याम नंदन तिवारी (60) की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी.

विज्ञापन

तरियानी (शिवहर) तरियानी छपरा थाने के विशंभरपुर गांव में गुरुवार को शाम 4.10 बजे बाबू नंदन तिवारी के पुत्र श्याम नंदन तिवारी (60) की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि श्याम नंदन तिवारी अपने घर से नवसृजित विद्यालय के नजदीक भूसौला में भूसा रख रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने उनके सिर के पास गोली मार दी. घटना के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई. परिजन आनन-फानन में उन्हें मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच ले गये. रास्ते में ही उनकी मौत हो गई है. ग्रामीणों की माने तो पिस्तौल की बुलेट का एक खोखा वहां से बरामद किया गया है.

श्याम नंदन तिवारी के दादा रामदयाल तिवारी की भी 45 साल पूर्व भूमि विवाद को लेकर हत्या हुई थी. श्याम नंदन तिवारी के पिता बाबूनंदन तिवारी की भी हत्या की गयी थी. मछली मारने से मना करने पर लाठी-डंडे से उनकी हत्या कर दी गई थी. गुरुवार को उनके पुत्र श्याम नंदन तिवारी को भी गोली मार मौत के घाट उतार दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि श्याम नंदन तिवारी को एक पुत्र और एक पुत्री है. पुत्री की शादी अभी तक नहीं हुई है. श्याम नंदन तिवारी तीन भाइयों में सबसे बड़े थे. दूसरे भाई रवि शंकर तिवारी और तीसरे मधुवेंद्र तिवारी सबसे छोटे हैं.

अभी तक परिजनों ने कोई आवेदन नहीं दिया है. यह तरियानी में बड़ी घटना है. एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या मामूली बात नहीं है. इस घटना से डरे सहमे ग्रामीण दबी जुबान से बता रहे हैं कि बाइक सवार व्यक्ति था. सीटी बजाते हुए तेजी से भागा है. तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि श्याम नंदन तिवारी को पिकअप ने ठोकर मार दी है. कुछ ही देर के बाद ग्रामीणों ने फोन कर सूचना दी है कि यहां खोखा भी बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ ने जायजा लिया. फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है. प्रभारी एसएसपी सह एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन