Sitamarhi : बिना अग्रिम तेल की आपूर्ति नहीं
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 19 Sep 2025 10:06 PM
शहर स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को सीतामढ़ी पेट्रोलियम एसोसिएशन की आमसभा हुई.
सीतामढ़ी. शहर स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को सीतामढ़ी पेट्रोलियम एसोसिएशन की आमसभा हुई. इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही संगठन के पुराने पदाधिकारियों की सलाह के आलोक में यथोचित एवं संभावित आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि बिना अग्रिम के तेल आपूर्ति नहीं की जाएगी. अलग-अलग विभागों को हिसाब देने के झंझट से मुक्त करने की मांग करने का निर्णय लेते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह काम प्रशासन का है, न कि पेट्रोल पंपों का. नये कोषाध्यक्ष कपिल देव को पद ग्रहण करवाया गया और उपस्थित पेट्रोल पंप संचालकों ने स्वागत अभिनंदन किया. पिछले वर्ष के संगठन के आय-व्यय का अवलोकन व अनुमोदन किया गया. बैठक में अध्यक्ष अमित कुमार व सचिव नवीन कुमार सिंह समेत कई शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










