आपरेशन के बाद नवजात शिशु की मौत, महिला की हालत गंभीर
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Jul 2025 9:06 PM
सदर अस्पताल के आसपास चल रहे अवैध क्लिनिक के संचालक व बिचौलियों के चंगुल में फंसकर लगातार जच्चा-बच्चा की जान जा रही है.
सीतामढ़ी. सदर अस्पताल के आसपास चल रहे अवैध क्लिनिक के संचालक व बिचौलियों के चंगुल में फंसकर लगातार जच्चा-बच्चा की जान जा रही है. डीएम की सख्ती के बावजूद फर्जी क्लिनिक का फर्जीवाड़ा धड़ल्ले से चल रहा है. प्रशासन के द्वारा एक क्लिनिक को सील किया जाता है तो दूसरे दिन दो तीन क्लिनिक खुल जाते हैं. गुरुवार को बाजपट्टी थाना क्षेत्र के भलनी मदनपुर निवासी नितीश झा की पत्नी आराधना कुमारी को उसके पिता शहर के जानकी स्थान निवासी मनोहर ठाकुर प्रसव पीड़ा को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जांच के बाद सदर अस्पताल के महिला चिकित्सक के द्वारा पीड़िता को रेफर कर दिया गया. इसी बात का फायदा उठाकर एक निजी अस्पताल के बिचौलिए के द्वारा बहला फुसलाकर सदर अस्पताल के मुख्य गेट स्थित एक अवैध क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां फर्जी चिकित्सक के द्वारा बिना बताए पीड़ित महिला का आपरेशन कर दिया गया. इसी दौरान नवजात शिशु की मौत हो गयी. वहीं, पीड़िता की स्थिति खराब हो गयी. परिजन के द्वारा विरोध करने पर अवैध क्लिनिक के फर्जी चिकित्सक क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया. बाद में परिजनों ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है. वहीं, नवजात शिशु का शव अस्पताल में पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर देर शाम नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










