sitamarhi news : इंडो-नेपाल बॉर्डर से हथियार के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 04 May 2025 6:17 PM

विज्ञापन

51वीं बटालियन ''''ए'''' कंपनी के जवानों ने रविवार की सुबह सोनबरसा गांव के पास स्थित पिलर संख्या 325 के पास कार्रवाई कर हथियार के साथ बाइक सवार नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सोनबरसा. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन ””””””””ए”””””””” कंपनी के जवानों ने रविवार की सुबह सोनबरसा गांव के पास स्थित पिलर संख्या 325 के पास कार्रवाई कर हथियार के साथ बाइक सवार नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना क्षेत्र के मलंगवा निवासी स्व छोटेलाल महतो के पुत्र राम केवल महतो के रुप में की गयी है. कंपनी कमांडर इंसपेक्टर बाबू साहेब सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा, आठ एमएम का जिंदा कारतूस, बाइक(प्रदेश 2-03-002प-490) एवं मोबाइल बरामद किया गया है. उक्त युवक नेपाल के मलंगवा से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था. इसी बीच शक के आधार पर जवानों ने बाइक को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान हथियार बरामद किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, मोबाइल की जांच में गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और सबूत प्राप्त हुआ है. कार्रवाई टीम में मुख्य आरक्षी राकेश प्रसाद सहित एसएसबी के तीन अन्य जवान भी शामिल रहे. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन