डुमरा में संतान नहीं जनने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2024 6:45 PM
डुमरा थाना क्षेत्र के सीमरा में संतान नहीं जनने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी.
सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के सीमरा में संतान नहीं जनने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान सीमरा वार्ड नंबर 46 निवासी हुसैन नट की 24 वर्षीया पत्नी नगीना खातून के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. बाद में पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया. इस संबंध में मृतका के पिता मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर खुटौना गांव निवासी मो ऐनुल नट ने डुमरा थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. जिसमें मृतका के पति हुसैन नट के अलावा जैनुल नट, गुलिया खातून एवं खुशबू खातून को आरोपित किया है. पिता ने बताया है कि संतान नहीं जनने पर ससुराल पक्ष के लोग बराबर प्रताड़ित करते थे. इसे लेकर कई बार सामाजिक बैठक भी हुई है. 31 अक्तूबर को पुत्री के मौत की सूचना मिली. जब तक हमलोग पहुंचते ससुराल के लोग शव छोड़कर फरार हो गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










